अगर आप एक स्टूडेंट है। तो आपको यह बॉलीवुड और हॉलीवुड की यह 8 मूवीज जरूर देखनी चाहिए। क्यों की यह स्टूडेंट लाइफ जो होती है। वह काफी मुश्किलों भरी लाइफ होती है। ऐसे में हमें मोटिवेशन की जरूरत होती है। हमे खुद को संभलना होता है। ऐसे में यह मूवीज आपके काम आ सकती है।
Best Bollywood & Hollywood Movies for Students in Hindi List
यह मूवीज आपको मोटिवेट तो करेगी ही। साथ ही इन मूवीज में आपको बहोत कुछ सीखने लायक देखने मिलेगा। की कैसे कहानी में दिखाए कैरेक्टर्स अपने हालातो से लड़कर आगे बढ़ते है। और वह हासिल करते है। जिनका सपना उन्होंने कभी देखा था। और आप भी इसी तरह वह सब कुछ हासिल कर सकते हो। जिसके सामने आज आप देखते हो।
लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सिर्फ यह मूवीज देखके या मोटिवेट होके काम नहीं चलता है। आपको बोहोत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही सब आपको इन मूवीज में देखने को मिलता है। तो आप एक बार तो इन सभी मूवीज को जरूर देख सकते हैं।
Best Bollywood & Hollywood Movies for Students in Hindi
1) 3 Idiots
2009 में रिलीज हुई अमीर खान की फिल्म 3 Idiots स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में स्टूडेंट लाइफ के बारे में काफी अच्छी तरह से दिखाया गया है। की एक स्टूडेंट अपनी लाइफ में क्या क्या प्राब्लम फेस करता है। और वह उस प्रोब्लम से कैसे लड़ सकता है। यह इस फिल्म में बेहद ही अच्छी तरह से दिखाया गया है।
हम अक्सर यह सोचते है। की हमने यह नहीं किया तो लोग क्या कहेंगे। या फिर मैने यह किया तो लोग क्या कहेंगे। यह सोच यह फिल्म देखने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। सिर्फ लोग क्या कहेंगे इस वजह से आगर आप वह काम कर रहे हो। जो आपको पसंद ही नहीं है। तो आप बहोत बड़ी गलती कर रहे हो। यह सब आपको इस फिल्म में सीखने को मिलता है।
इस फिल्म की कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तो के आसपास घूमती है। उनमें से दो दोस्त बनाना तो कुछ और चाहते है। लेकिन मैं इंजीनियर नहीं बना तो लोग क्या कहेंगे। यही सोच के चलते वह इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेते है। लेकिन उनका तीसरा दोस्त रैंचो (रणछोड़दास) इनकी यह सोच पूरी तरह से बदल देता है। अब रैंचो ऐसा क्या करता है। और यह इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अपनी लाइफ में क्या क्या प्राब्लम फेस करते है। इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।
यह फिल्म स्टूडेंट लाइफ को बेहद ही अच्छी तरह से आपके सामने प्रस्तुत करती है। जो आपको एक बार तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म को IMDB पर 8.4 की रेटिंग मिली हुई है। और यह फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देखने मिलेगी।
2) Taare Zameen Par
लाइफ में बच्चो को भी समझना कितना जरूरी है। यह इस फिल्म में बेहद ही अच्छी तरह दिखाया गया है। अगर आप एक स्टूडेंट या पेरेंट है। तब तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे के आसपास घूमती है। जो पढ़ाई तो मन लगाके करता है। लेकिन उसे कुछ लेटर या नंबर्स समझ नही आते है। इस वजह से मां बाप यह सोचते है। की वह पढ़ाई में कमजोर है। या ठीक से पढ़ाई नहीं करता।
अब कैसे वह बच्चा लाइफ में आगे बढ़ता है। और क्या क्या उसके साथ होता है। इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म को IMDB पर 8.3 की रेटिंग मिली हुई है। और आपको यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में देखने मिलेगी।
3) Bhaag Milkha Bhaag
2013 में रिलीज हुई भाग मिल्खा भाग यह फिल्म भी काफी inspirational फिल्म है। यह फिल्म ओलंपियन मिल्खा सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। जिसकी पूरी फैमिली भारत पाकिस्तान partition के वक्त मारी जाती है। और लाइफ में पूरी तरह बिखर जाने के बाद भी मिल्खा सिंह से फ्लाइंग सिख बनने की सच्ची कहानी आपको इस फिल्म में देखने मिलेगी।
इस फिल्म में फरहान अख़्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है। और IMDB पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली हुई है। अगर आपने इस फिल्म को नही देखा है। तो एक बार इस फिल्म को जरूर देखना। आपको इस फिल्म की कहानी बोहोत मोटिवेट करेगी। आपको यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देखने को मिलेगी।
4) Super 30
इस फिल्म की कहानी पटना में स्थित गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। जिसकी भूमिका रितिक रोशन ने निभाई है। इस फिल्म की कहानी ऐसे 30 स्टूडेंट की कहानी दिखाई गई है। जो गरीब परिवार से आते है। और आईआईटी में प्रवेश पाने की कोशिश करते है। और इन सबमें आनंद कुमार इनकी मदद करते है।
अब सवाल यह आता है। की क्या इन 30 स्टूडेंट को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा या नहीं। और इसमें आनंद कुमार इनकी मदद कैसे करते है। और इसके लिए उनको किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह आप इस फिल्म में देखिएगा। IMDB पर इस फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली हुई है। और यह फिल्म आपको डिजनी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा में देखने मिलेगी।
5) Life Of Pi
2012 में रिलीज हुई Life Of Pi की कहानी आपको खराब हालातो में भी जीना सिखाती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है। जो तूफान के चलते समुद्र में एक बंगाल टाइगर के साथ फस जाता है। अब आगे क्या होगा क्या वह समुद्र में डूब जायेगा। या टाइगर उसे खायेगा। यह फिल्म ऐसी की सर्वाइवल की कहानी पर बेस्ट है।
बाकी आगे क्या होगा उसके साथ यह तो आपको फिल्म में ही देखने मिलेगा। इस फिल्म में सूरज पटेल, इफ्फान खान, आदिल हुसैन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है। IMDB पर इस फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली हुई है। और आपको यह फिल्म हॉटस्टार हिंदी और इंग्लिश में देखने मिलेगी।
6) I Am Kalam
2010 में रिलीज हुई I Am Kalam इस फिल्म की कहानी भी काफी प्रेरणादायक कहानी है। जो सपने असंभव लगते है उसे भी हाकिगत में बदलने की कोशिश करती है। इस फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक छोटे होटल में काम करता है। जिसे सब छोटू कहकर बुलाते है। लेकिन एक दिन वह डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का भाषण सुनता है। और अपना नाम छोटू से कलाम रख लेता है।
वह भी ए पी जे अब्दुल कलाम की तरह एक अच्छा और बड़ा आदमी बनना चाहता है। कब सवाल यह आता है। की क्या छोटू कलाम की तरह एक हीरो बन पाएगा या नहीं इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली हुई है। और आपको यह फिल्म प्राइव वीडियो पर हिंदी में देखने मिलेगी।
7) English Vinglish
2012 में रिलीज हुई यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमे श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई है। जो एक अच्छी मां और बेहतर पत्नी बनना चाहती है। इसिके चलते वह चार दिवारी छोड़ के बाहर निकती है। लेकिन उसके सामने एक प्रोब्लम आती है। वह एक मॉडर्न मां बनना तो चाहती है। लेकिन उसे इंग्लिश नहीं आती।
और वह इंग्लिश भाषा को सीखने की कोशिश करती है। अब कहानी में आगे। क्या वह इंग्लिश सीखने में कामयाब होगी या नहीं। और इस बीच उसे किस किस प्रोब्लम का सामना करना पड़ता है। यह आपको इस फिल्म में देखने मिलेगा। इस फिल्म को IMDB पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है। और आप इस फिल्म को jio सिनेमा और प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देख सकते हो।
8) The Walk
अगर सपने बड़े है तो मुस्किलो से क्या डराना यह इस फिल्म में बेहद ही अच्छी तरह से दिखाया गया है। 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड की यह फिल्म एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। जिसमे जोसेफ गॉर्डन लेविट ने मुख्य भूमिका निभाई है। अगर इस फिल्म की कहानी की बात करे तो आपने कही ना कही देखा होगा। की एक रस्सी पर एक लकड़ी की सहायता से चलते है।
तो इस फिल्म की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। जहां पर फिलिप नाम का लड़का ऐसा की कुछ करतब करता है। और उसका एक सपना होता है। की यह रस्सी पर चलने वाला करतब वह न्यूयॉर्क शहर में स्तित दो गगनचुंबी इमारतो के बीच में एक पतली सी तार पर बिना किसी सहारे के चलना चाहता है। अब आगे की कहानी आप इस फिल्म में देखिए गा।
क्या फिलिप उन दो गगनचुंबी इमारतो के बीच बिना किसी सहारे के चल पाएगा या नही। और इसको करने के लिए उसे किस प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह सब आपको इस फिल्म में देखने मिलेगा। IMDB पर इस फिल्म को 7.3 की रेटिंग मिली हुई है। और आपको यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देखने मिलेगी।
निष्कर्ष
तो यही थी 8 Best Bollywood and Hollywood movies for Students in Hindi में बाकी और भी हो सकती है। लेकिन मैने यही 8 फिल्मे देखी है। बाकी बाद में कोई फिल्म मुझे अच्छी लगेगी तो मैं इस पोस्ट में उसे जरूर शामिल करूंगा। तब तक आप इन फिल्मों को देखकर मोटिवेट होना।
No Responses