क्या आप भी वही पुरानी वेब सीरीज देख कर बोर हो चुके हो। तो चिंता मत करना। आपको इस पोस्ट में Upcoming Web Series 2023 के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। जो इस साल दिसंबर तक भारत में हिंदी भाषा में रिलीज हो सकती है।
वैसे आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज और मूवीज रिलीज होती ही रहती है। लेकिन हमे उसके बारे में पता ही नही होता है। की कौनसी वेब सीरीज और मूवीज किस दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में हमसे वह वेब सीरीज मिस हो जाती है। तो इसी बात को ध्यान में रखकर हम यह पोस्ट लिख रहे है।
Upcoming Web Series 2023 List in Hindi
आपको इस पोस्ट में दिसंबर 2023 तक रिलीज होने वाली बेस्ट हिंदी Upcoming Web Series के बारे में बताने वाले है। जो की अलग अलग ott प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। जिसे आप देख सकते है। इसमें कुछ Indian web series भी शामिल है। जो hindi web series होती है। और बाकी English Web Series भी शामिल है। जो आपको Hindi dubbed के साथ अलग अलग ott प्लेटफार्म पर देखने मिलेगी।
Upcoming Indian Web Series 2023 in Hindi
1) Sultan of Delhi
यह एक एक्शन क्राइम वेब सीरीज होने वाली है। जिसे मिलन लूथरिया और सुपर्ण वर्मा ने निर्देशन किया है। इस मिनी टीवी सीरीज में मौनी रॉय, अनुप्रिया गोयनका, हरलीन सेठी, सुनील पलवल, महरीन पीरजादा, ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा और निशांत दहिया यह कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
वैसे इस वेब सीरीज की कहानी अर्जुन भाटिया जिसकी भूमिका ताहिर राज भसीन ने निभाई है। इन्ही के इर्द गिर्द घूमती रहती है। बाकी आप इस वेब सीरीज के नाम से ही अंदाजा लगा सकते है। की यह वेब सीरीज की तरह की हो सकती है। आपको इस वेब सीरीज में एक्शन, रोमांस, धोका यह सब देखने मिलेगा।
Sultan of Delhi Release Date in Hindi
यह वेब सीरीज 13 October 2023 को हिंदी भाषा में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
2) Kaala Paani
काला पानी यह वेब सीरीज एक सर्वाइवल, ड्रामा सीरीज होने वाली है। इस वेब सीरीज की कहानी कुछ ऐसे लोगो की कहानी है। जो अंडमान और निकोबार आइलैंड (द्वीप) पर रहते है। चारो तरफ से खारे पानी से घिरे इस प्रकृति से लड़ रहे हैं।
अब आपको इस वेब सीरीज में इन्ही के सर्वाइवल के बारे में देखने मिलेगा। की यह लोग जिंदा रहने के लिए किस हद तक जाते है। और उन लोगो को किस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। यह सब आपको इस वेब सीरीज में देखने मिलेगा।
अमित गोलानी और समीर सक्सैना द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में मोना सिंह, आशुतोष गोवारिकर, आरुषि शर्मा, अमेय वाघ, जगदीश राजपुरोहित और विकास कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Kaala Paani Release Date in Hindi
काला पानी इस सर्वाइवल और ड्रामा वेब सीरीज को 18 October 2023 को हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Upcoming Web Series 2023 in Hindi Dubbed
हिंदी डब क्या होता है। जैसे उस वेब सीरीज की ओरिजनल भाषा इंग्लिश या कुछ और होती है। लेकिन उसे हिंदी या किसी और भाषा में वॉइस ओवर करके रिलीज किया जाता है। तो इन्ही वेब सीरीज को अगर वह हिंदी में डब की है। तो Hindi Dubbed Web Series कहां जाता है। और लगभग सारे ott प्लेटफॉर्म पर हमे ऐसी Dubbed Web Series और Dubbed Movies दिखाई देती है। और यह सही तरीका भी है।
अपने वेब सीरीज और मूवीज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का। लोगो को नया कंटेंट देखने मिलता है। और क्रिएटर्स को नई ऑडियंस मिलती है। तो इसी तरह Hindi Dubbed Web Series अपना बिजनेस करती है। और ऐसी वेब सीरीज को आप अलग अलग भाषा में भी देख सकते हो। क्यों की यह इंग्लिश और हिंदी दोनो भाषा में उपलब्ध रहती है। तो यहां पर हम ऐसे ही कुछ Upcoming Web Series 2023 in Hindi Dubbed के बारे में बात करने वाले है।
1) Bodies
नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज एक Sci-Fi थ्रिलर सीरीज होने वाली है। जिसकी कहानी एक ऐसे हत्या की कहानी है। जो लंदन के 1890 के दशक, 1940, 2010 और 2050 में चार अलग अलग टाइम पर चार अलग अलग जासूस एक ही हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रहे है। अब इसकी कहानी पढ़कर ही सस्पेंस बनता है। तो यह वेब सीरीज में कितना सस्पेंस और थ्रिल होगा। यह तो इस सीरीज को देखने के बाद ही पता चलेगा।
पॉल टोमालिन द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में जैकब फॉर्च्यून-लॉयड, शिरा हास, अमाका ओकाफोर, काइल सोलेर, सिनोव कार्लसन, टॉम मदर्सडेल और स्टीफन ग्राहम यह कलाकार हमे इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब यह एक हॉलीवुड को इंग्लिश वेब सीरीज होने वाली है। लेकिन इस वेब सीरीज को Hindi Dubbed में भी रिलीज किया जाएगा।
Bodies Web Series Release Date in Hindi
क्राइम और थ्रिलर से भरी यह वेब सीरीज 19 October 2023 को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज होगी।
2) Creature
क्रिएचर यह वेब सीरीज तुर्किश भाषा की एक ड्रामा फैंटेसी सीरीज होने वाली है। जिसे नेटफ्लिक्स द्वारा हिंदी और इंग्लिश में डब करके नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट के बारे में है। जिसे सबसे अच्छा डॉक्टर बनना है। और महामारियों का इलाज करना है। जिसकी दावा आजतक नहीं बनी है। लेकिन इसी चक्कर में वह कुछ ऐसी गलती करता है। जिसकी वजह से वह प्रोब्लम में पड जाता है।
अब ऐसे में क्या वह सबसे अच्छा डॉक्टर बन पाएगा या नहीं और वह कौनसी गलती करता है। जिसकी वजह से वह प्रोब्लम में आता है। इसके लिए तो आपको यह वेब सीरीज देखनी पड़ेगी। कागन इरमाक द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में टैनर एल्मज़, एर्कन कोल्कक कोस्टेंडिल, सिफानूर गुल, बुलेंट सक्राक, डेव्रिम याकूत, दुरुल बज़ान और आराम दिलदार यह कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Creature Web Series Release Date in Hindi
ड्रामा और फैंटेसी पर बनी यह वेब सीरीज को 20 October 2023 को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज होगी।
3) Elite Season 7
क्राइम और थ्रिलर पर बनी यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स के पॉपुलर सीरीज में से एक है। जिसकी कहानी कुछ कॉलेज के स्टूडेंट के आसपास घूमती है। यह स्टूडेंट जिस कॉलेज में पढ़ते है। उस कॉलेज में कुछ स्टूडेंट के लड़ाई की वजह से एक खून हो जाता है। अब यहां पर कौन सही है और कौन गलत है। और खून कौन किसका करता है। यह आपको इस सीरीज में देखने मिलेगा।
और Elite Season 7 इसी कहानी को आगे बढ़ता है। जिसमे हमे यह पता चलेगा कि यह खून कौन कर रहा है। और क्यों बाकी की कहानी तो यह Elite Season 7 देखने के बाद ही पता चलेगी। इस वेब सीरीज के कुल 6 सीजन रिलीज हो चुके है। जो हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषा में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
अगर आपने अभी तक Elite के यह 6 Season नहीं देखे है। तो Elite Season 7 रिलीज होने से पहले देख ले। ताकि Elite Season 7 की कहानी आपको समझ में आए। डेरियो मैड्रोना और कार्लोस मोंटेरो द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में उमर अयुसो, इत्ज़ान एस्कैमिला, मीना एल हम्मानी, वेलेंटीना ज़ेनेरे और आंद्रे लामोग्लिया यह मुख्य कलाकार के रूप में हमे इस सीरीज में दिखाई देंगे।
Elite Season 7 Release Date in Hindi
क्राइम और थ्रिलर पर बनी इस वेब सीरीज को 20 October 2023 को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज किया जाएगा।
4) Life on Our Planet
अब यह वेब सीरीज एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होने वाली है। और यह वेब सीरीज बाकी वेब सीरीज से थोड़ी अलग होने वाली है। इस सीरीज में आपको पृथ्वी पर शुरुआत से लेकर आज तक जितने की बदलाव हुए है। और जीतने भी प्रकार के जीवन इस पृथ्वी पर जन्मे है। उसके बारे में डॉक्यूमेंट्री के जरिए हमे देखने मिलेगा। की पहले किस तरह का जीवन पृथ्वी पर मौजूद था। और वह जीवन पृथ्वी से किस तरह नष्ट हुआ।
हमे इस वेब सीरीज में कुछ ऐसे प्राणी जैसे डायनासोर और उसके जैसे विलुप्त प्राणियों के बारे में देखने मिलेगा। साथ की हमारी पृथ्वी के वातावरण में कैसे कैसे बदलाव आए है। और उस बदलाव में कैसे जीवन पनपा है। इसके बारे में डिटेल में हमे इस वेब सीरीज में देखने मिलेगा। जिसके कुल 8 एपिसोड होंगे। और आपको यह वेब सीरीज हिंदी और इंग्लिश में नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी।
Life on Our Planet Release Date in Hindi
इस वेब सीरीज को 25 October 2023 को हिंदी और इंग्लिश में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
5) All The Light We Cannot See
हिस्ट्री और वॉर पर बनी इस सीरीज में हमे एक अंधी लड़की मैरी-लॉर और एक जर्मन सैनिक वर्नर की कहानी के बारे में देखने मिलेगा। जो दोनो दूसरे विश्व युद्ध में फसे हुए होते है। अब आखिर इनके साथ क्या होगा। क्या कभी यह वहा से निकल भी पाएंगे। या नहीं और इसको किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह आपको इस वेब सीरीज में देखने मिलेगा।
कुल चार एपिसोड की इस वेब सीरीज में लुई हॉफमैन, लार्स ईडिंगर, लूना वेडलर, आरिया मिया लोबर्टी, हेलेन कार्डोना और मार्क रफलो हमे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। और यह वेब सीरीज हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषाओं नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
All The Light We Cannot See Release Date in Hindi
हिस्ट्री और वॉर पर बनी यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 November 2023 को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज की जाएगी।
6) Berlin
बर्लिन वैसे जर्मनी के एक शहर का नाम है। लेकिन अगर आपने नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज money heist देखी है। तो आपको उस वेब सीरीज में जो चोर होते है। उस लोगो के नाम किसी भी देश में फेमस शहरों के नाम होते है। अब ऐसे ही money heist के फेमस चोर Berlin की कहानी आपको इस वेब सीरीज में दिखाई देगी। की Berlin कैसे एक पेशेवर चोर बन पाया है। और क्या कारण रहा है। जिसकी वजह से Berlin चोर बना।
अगर आपने अभितक money heist वेब सीरीज को नहीं देखा है। तो पहले आप उस वेब सीरीज को एक बार जरूर देखे। उसके बाद आप Berlin इस वेब सीरीज को देख सकते है। एक्शन और क्राइम पर बनी इस वेब सीरीज में आपको चोरी के साथ साथ खतरनाक एक्शन भी देखने मिलेगा। अब यह वेब सीरीज भी money heist की तरह ही एक थ्रिलर वेब सीरीज होने वाली है।
जिसमे नजवा निमरी, इत्ज़ियार इतुनो, पेड्रो अलोंसो, मिशेल जेनर, बेगोना वर्गास, ट्रिस्टन उलोआ, जूलियो पेना और जूलियन पास्कल यह कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। और इस वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड सामिल होंगे। और आपको यह वेब सीरीज हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी।
Berlin Web Series Release Date in Hindi
चोरी पर बनी और सबसे क्या पॉपुलर कैरेक्टर Berlin के बारे में यह वेब सीरीज 29 December 2023 को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और इंग्लिश दोनो भाषाओं में रिलीज होगी।
नोट :- इस पोस्ट को हम टाइम टाइम पर अपडेट करते रहते है। जैसे ही कोई नई Upcoming Web Series के बारे में हमे पता चलता है। हम उस Upcoming Web Series को भी इस पोस्ट में सामिल कर के अपडेट करते है। जिससे आपको हर दिन यह पोस्ट अपडेटेड मिलती रहेगी। और कोई भी Upcoming Web Series आपसे मिस नहीं होगी। इसीलिए इस पोस्ट को आप बुकमार्क करके जरूर रखे। ताकि आए दिन आपको नई नई Upcoming Web Series 2023 के बारे में पता रहे।
तो फिलहाल के लिए इतनी ही indian upcoming web series और Upcoming Web Series 2023 in Hindi Dubbed है। लेकिन जैसे ही कोई नई Upcoming Web Series 2023 के बारे में हमे पता चलता है। तो वह Upcoming Web Series इस पोस्ट में शामिल करूंगा। और उस वेब सीरीज के बारे में जानकारी अपडेट करूंगा।
No Responses